नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा ‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ अभियान के तहत जिलें के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्कूल/कॉलेज/सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं/विद्यार्थियों/आमजन को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, सायबर अपराधों से सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देष दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देषों के तारतम्य में जिलें के पुलिस थानों में दिनांक 09.12.2024 को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, सायबर अपराधों से सुरक्षा/जागरूकता एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनांक 09.12.2024 को पटवा स्कुल नीमच, शासकीय मुलचन्द्र चौधरी माध्यमिक विद्यालय बघाना, महात्मा गांधी शायकीय महाविद्यालय जावद, महिला छात्रावास सीएम राईस स्कुल जावद, सीएम राईस स्कुल मनासा एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकडेंष्वर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों एंवं स्टॉफ को बच्चों को लिंग आधारित हिंसा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाकर महिला सुरक्षा के संबंध में कानूनों, अधिकारों से अवगत कराया गया तथा छात्राओं को गुड टच - बेड टच की समझाईस दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नम्बरों के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सायबर सेल के कर्मचारियों द्वारा साइबर अपराध क्या है व उनसे बचने के उपाय बताये गए। साइबर अपराधों से बचने हेतु आमजन को बताया गया की सबसे पहले लोगों को ये जानकारी होनी चाहिए की साइबर अपराध क्या है जैसे वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट, एपीके फ्रॉड, फेक लोन एप, गेमिंग ऑनलाइन एप्लीकेशन, क्रिप्टों एवं शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड,, महंगी चीजें सस्ते में देने का लालच, फर्जी प्रोफाईल, फेक फेसबुक, इंस्टाग्राम से रुपयों की मांग, फर्जी अश्लील विडीयो काल आदि माध्यम से लोगों को कैसे डराकर फसाया जा रहा है की जानकारी दी गई। इनसे बचने हेतु बताया गया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं होता ये सब साइबर क्रिमिनल के हथकंडे है जिनमें न फँसे एवं किसी भी प्रकार से कोई ओटीपी शेयर न करे। अनजान काल को रिसीव एवं लिंक को क्लिक न करे। किसी भी प्रकार का सायबर फ्रॉड होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचित करें।
उक्त कार्यक्रमों के दौरान थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी कुकडेंष्वर निरीक्षक आर.एस.डांगी, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक शब्बी मेव, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक उर्मिला चौहान, उप निरीक्षक शषिकला चौहान, उप निरीक्षक पुष्पा राठौर, सायबर सेल के कर्मचारी एवं स्कुल/कालेज स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्राए सम्मिलित हुए।