BREAKING NEWS
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 8:24 pm
REPORT : नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा विकास अनुज्ञा के 115 प्रकरण ऑनलाईन निराकृत, कलेक्‍टर ने की नीमच नगर की विकास योजना के क्रियान्‍वयन की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा संचालित नगर विकास योजना 2035 के क्रियान्‍वयन की समीक्षा की। बैठक में बताया गया, कि नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा दो वर्षाे में विकास अनुज्ञा के 115 प्रकरणों को ऑनलाईन निराकृत किया गया हैं। निवेश क्षेत्र से बाहर के प्रकरणों में भी ऑनलाईन अभि‍मत प्रदान किया जा रहा हैं। आवेदकों को ऑनलाईन भूमि उपयोग प्रमाण पत्र भी जारी किया जा रहा हैं।

बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश उप संचालक ने नीमच विकास योजना की कार्यप्रणाली के बारे में प्रजेंटेंशन देते हुए बताया, कि रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा हैं। अमृत योजना अंतर्गत 24 नगरों में नीमच भी शामिल है। एनआरएससी हैदराबाद से सेटेलाईट डाटा आधारित बेस मेप प्राप्‍त हो गया है। नीमच विकास योजना 2035 में भूमि उपयोगों में आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक, अद्धसार्वजनिक, मिश्रित एवं आमोद प्रमोद के लिए भूमि उपयोग आरक्षित किए गए है। शहर विकास के लिए नवीन मार्गाे को भी शामिल किया गया है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्र सिंह धार्वे, नीमच सीएमओ महेन्‍द्र वशिष्‍ठ, उपं सचालक नगर तथा ग्राम निवेश विनिता दृश्‍यमकर भी उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE