BREAKING NEWS
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 8:26 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- स्‍व-सहायता समूह से जुडकर राशन दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है माया बैरागी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद विकासखण्‍ड के ग्राम ताल में जय वीर तेजाजी महिला आजीविका समूह से जुडकर माया बाई बैरागी आर्थि‍क रूप से आत्‍मनिर्भर बन गई है। वह समूह के माध्‍यम से शासकीय उचित मूल्‍य दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर प्रति माह 10 हजार रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। आज माया की पहचान शा.उचित मूल्‍य की दुकान संचालक के रूप में हो गई है।
पहले माया बाई बैरागी ने वर्ष 2020 में जय वीर तेजाजी महिला आजीविका समूह से जुडकर एक लाख 25 हजार रूपये का ऋण लिया और वह स्‍वयं की कंगन स्‍टोर की दुकान का भी संचालन कर रही हैं। माया ने बैंक सखी के रूप में कार्य कर विभिन्‍न 12 समूहों को 42 लाख से अधिक की राशि उपलब्‍ध करवाई है, जिससे इन समूहों की महिलाओं के आजीविका स्‍तर में सुधार हुआ हैं।  

स्‍व-सहायता समूह से जुडकर माया न केवल शा.उ. मूल्‍य दुकान का संचालन कर रही है, बल्कि मनिहारी की दुकान भी संचालित कर सालाना 1.25 लाख रूपये की आय प्राप्‍त कर लखपति दीदी बन गई है। इस समूह से उसके परिवार की अन्‍य महिलाएं भी जुडी हुई है और वे प्रतिवर्ष एक लाख 25 हजार रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। समूह से जुडने से पहले माया गृहणी के रूप में कार्य करती थी और उसकी आर्थिक स्थिति‍ भी ठीक नहीं थी। स्‍व-सहायता समूह से जुड़कर माया बैरागी की पहचान अब राशन वाली दीदी के रूप में हो गई है।

इस तरह स्‍व-सहायता समूह से जुडकर माया बैरागी ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। स्‍व-सहायता समूह की वजह से माया बैरागी के जीवन एवं परिवार में काफी बदलाव आया है। वे आज महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE