देवास। बीएनपी की नो यूनिटों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रवि रंजन सिंह के देवास अल्प प्रवास के दौरा संत पूर्णानंद जी महाराज, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के हाथों मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा,रामेश्वर जलोदिया के आतिथ्य में लड्डू गोपाल कान्हाजी की प्रतिमा भेंट कर दुपट्टा ओढ़ाकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि भारत प्रतिभूति मुद्रण लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के देवास अल्प प्रवास के दौरान बैंक नोट मुद्रणालय की नवीन मशीनों एवं हिंदी महा सम्मेलन का शुभारंभ भी किया गया।शुभारंभ करते हुए जिएमडी सिंह ने कहा कि श्री महाकालेश्वर सर्वाेच्च शक्ति मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा के चरणों में वंदन करता हूं। मैं देवास बीएनपी को उन्नति के शिखर पर देखना चाहता हूं। रामेश्वर जलोदिया की सेवानिवृत्ति पर उनके सेवा कार्यों की सराहना करता हूं। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।इस दोरान उन्होंने गरिब तबके के लोगों को कंबल भी वितरित किए।