सिंगोली। सीएमओ गिरीश शर्मा को सिंगोली नगर निकाय का प्रभार फिर से मिल गया है। जबकि यहां कार्यरत सीएमओ प्रमिला ठाकुर को कार्य सुविधा की दृष्टि से सरवानिया नगर निकाय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रमिला ठाकुर मूलतः डीकेन सीएमओ के पद पर कार्य करते हुए सिंगोली नगर निकाय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थी।इसी तरह सीएमओ गिरीश शर्मा रतनगढ़ नगर निकाय में पदस्थ रहते सरवानिया का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे। लेकिन जिला प्रशासन ने कार्य सुविधा की दृष्टि से दोनों अधिकारियों की पदस्थापना में आंशिक संशोधन करते हुए अतिरिक्त प्रभार वाले कार्य स्थल में अदला बदली करदी है।