BREAKING NEWS
BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 11:25 am
BIG NEWS : एमपी को 16 दिन में मिलेगी 16 हजार करोड़ की सौगात, मोहन सरकार के 1 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री देंगे बड़ा गिफ्ट, जानिए कब से शुरू होगा सिलसिला, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल को एक साल पूरे हो गए हैं। इन 12 महीनों के भीतर सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की और प्रदेश वासियों को लिए अपना पिटारा खोला। लेकिन अब मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को 16 दिन में 16 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देकर इस खुशी को दोगुना करेंगे।


दरअसल, 11 से 26 दिसम्बर तक जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान सरकार का फोकस गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को लेकर एक साल में हुए कार्यक्रमों पर रहेगा। सीएम 16 दिन तक अलग-अलग संभाग में जाएंगे और लगभग 16 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान नए कार्यों को स्वीकृति दी जाएगी। बताया जा रहा है कि भूमिपूजन की राशि और भी अधिक बढ़ सकती है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंत्रियों की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समितियां बनाई है। किसानों के लिए गठित समिति का अध्यक्ष किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना को, युवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बनाया गया है।


गरीब कल्याण से जुड़ी समिति का अध्यक्ष पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को और महिलाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया को बनाया गया है। संबंधित मंत्री पूरे प्रदेश में कार्यक्रम के आयोजित के संबंध में विस्तृत रूपरेखा तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE