रतलाम। बिजली कंपनी द्वारा शहर में लगातार फीडर मेंटेनेस व 11 केवी लाइन के तार खींचने का का कार्य किया जा रहा है। 10 दिसंबर को बिजली कंपनी द्वारा गांधी नगर 11केवी लाइन का तार खींचने का कार्य सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
इस कारण इस क्षेत्र से जुड़े संबंधित क्षेत्र शिमला कॉलोनी, देवरा देवनारायण नगर, अनमोल नगर, मीराकुटी, चांदमारी, रिटायर्ड कॉलोनी, गांधी नगर, गुजरात मांगलिक हॉल, वरदान नगर, नूरानी मस्जिद, इंद्रा नगर, बीमा हॉस्पिटल आदि क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगा। बिजली कंपनी अधिकारियों के मुताबिक कार्य के अनुसार समय कम ज्यादा भी हो सकता है।