BREAKING NEWS
हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 2:11 pm
BIG REPORT : एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनाव नहीं होंगे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला, मनोनीत होंगे पदाधिकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव की तैयारी में लगे युवकों के लिए खबर थोड़ी चौंकाने वाली है। अब प्रदेश में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए चुनाव नहीं होंगे। प्रदेश में यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की सीधी घोषणा होगी। इस आश्य का निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है।


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला हुआ है कि मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव अब नहीं होंगे। बिना संगठन चुनाव के प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होगी। अबतक पार्टी के अंदर चुनाव होते थे फिर उसके बाद पदाधिकारी बनते थे। पहले चुनाव में मतदान होता था और वोट के आधार पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी चुने जाते थे। बता दें कि राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई में चुनाव प्रक्रिया को लागू किया था। अब इस प्रक्रिया पर विराम लग गया है। अब पदाधिकारी सीधे मनोनीत होंगे। राष्ट्रीय संगठन के इस निर्णय से चुनाव की तैयारी में जुटे युवकों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE