छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। युवक आग लगाने में नाकाम हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, लवकुशनगर क्षेत्र के मिश्रनपुरवा मुड़ेरी गांव के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा का आरोप है 4 महीने पहले कृष्णकांत गर्ग उर्फ पप्पू गर्ग, गणेश गर्ग, बबलू मिश्रा समेत कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद हत्या के प्रयास के आरोप में थ्प्त् भी दर्ज हुई थी। सत्यम तिवारी, दीपू तिवारी और रज्जू शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन अन्य की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
युवक ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि लवकुशनगर थाना में पदस्थ आरक्षक रमाकांत तिवारी के साथ आरोपी कृष्णकांत गर्ग, जेलर अनिल पाठक के कार्यालय में बैठकर बात करते देखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर उसे मारने की कोशिश की जा रही है।
आज वह इसकी शिकायत करने जनसुनवाई में पहुंचा था, जहां जाकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि उसकी जान बचा ली गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में अधिकारी आगे क्या कार्रवाई करते हैं।