नीमच। बाबा साहेब भीमरावजी आंबेडकर जी को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाहजी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में देशभर में आक्रोश व्याप्त है। टिप्पणी के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा आज गुरुवार शाम को 5 बजे स्थानीय विजय टॉकीज चौराहे पर पुतला दहन किया जाएगा। युवा कांग्रेस नेताओं ने समस्त कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंबेडकर साहेब के सम्मान में कार्यक्रम को सफल बनाए। उक्त जानकारी जिला युवा कांग्रेस के नेता वैभव अहीर ने दी है।