BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 4:10 pm
BIG NEWS : रतलाम में सीएम ने खेल चेतना मेला का किया शुभारंभ, डॉ.मोहन यादव ने कहा-यह मिनी ओलम्पिक है, हजारों विद्यार्थियों का खेल से जुड़ना अदभुत, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। स्कूली विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, परेड कर सीएम को सलामी दी।


सीएम ने कहा रतलाम सेव, सोना, साड़ी के रूप में जाना जाता है। लेकिन रतलाम चेतन्य काश्यप जी की वजह से खेलों के रूप में जाना जा रहा है। ऐसा लग रहा है यह मिनी ओलम्पिक है। पिछले 25 साल के इस सफर में बड़े से लेकर छोटे खेलों में हजारों विद्यार्थियों को खेल चेतना मेला के जरिए जोड़ना बहुत अदभुत है। जिस तरह चेतन्य कश्यप जी उद्योगों को आगे बढ़ा रहे है उसी तरह खेलों को भी आगे बढ़ा रहे हैं।


रतलाम हमेशा अगाड़ी रहता है
सीएम ने कहा हमारे लिए रतलाम कि पहचान कई तरीके से है लेकिन आज सब्जेक्ट दूसरा है। दुनिया में कही कचौरी मिले या ना मिले लेकिन रतलाम में कचौरी फोड़ कर तेल यही डालता है ओर कही नहीं डलता। यहां के जो गराडू है उसकी बात ही अलग है। रतलाम सेव, सोना और साड़ी के साथ साथ सभी चीजों में अगाड़ी है। पीछे रहने का काम ही नहीं। सीएम में कहा कि चेतन्य कश्यप जी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मेरे मंत्री मंडल में चुनिंदा मंत्रियों में अच्छे मंत्री की कतार में है। इन्होंने अपने कामों के आधार पर एक अलग पहचान बनाई है।


विद्यार्थी सुबह से बैठे रहे
सीएम सुबह 10.30 बजे आने वाले थे। लेकिन रतलाम में वह 12.30 बजे बंजली हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरे। वहां से रास्ते भर स्वागत के चलते 1.30 बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचे। विद्यार्थी सुबह से आकर बैठे थे। सीएम ने आते ही सबसे पहले खेल चेतना मेला के शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद खेल चेतना मेला का ध्वज लहराया। फिर अलग अलग स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट परेड कर सीएम को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सीएम के हाथों खेल चेतना मेला में पिछले 25 साल से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया।


इन मैदानों में होंगे खेल
खेल चेतना मेले के तहत नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। साइंस, एंड आर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबॉल, व्हालीबॉल एवं बेडमिंटन होगा। लॉ कॉलेज में शतरंज और स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी। फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, चेतन्य काश्यप ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE