BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 5:39 pm
KHABAR : क्या परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों एवं परिवहन मंत्रियों की सम्पति की निष्पक्ष जांच होंगी?, इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने उठाया मुद्दा, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। आम  आदमी पार्टी  2013 से निरंतर परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ संगर्ष कर रही है और चेक पोस्टों पर होने वाली अवैध वसूली के तथ्यात्मक साक्ष्य कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति तक प्रेषित किये थे और 2015 में नायगाव चेकपोस्ट पर  हो रही अवैध वसूली के खिलाफ छापामार करवाई करने पर तत्कालीन  ईमानदार कलेक्टर नंदकुमारम एवं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक का चेकपॉट पर छापामार   कार्यवाही कर अवैध वसूली का भंडाफोड़ करने पर रातो रात  ट्रांसफर कर दिया था और संगर्ष करने वाले आम आदमी पार्टी के 8 साथियो को 12 दिन जेल में रहना पड़ा था।  आम आदमी पार्टी ने इसकी सीबीआइ जाँच की मांग कर प्रदेश में प्रतिदिन हो रही 40 करोड़ रूपये की अवैध वसूली के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किये थे , लेकिन उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के कारन उस पर कार्यवाही नहीं हुई।  इससे आप अंदाजा लगा सकते है की एक वर्ष में 14400 करोड़ रूपये की अवैध  वसूली प्रदेश में होती थी तो भाजपा के पिछले 20 वर्षाे के शासन में कितनी अवैध सम्पति परिवहन विभाग के अधिकारियो कर्मचारियों एवं विभाग से जुड़े परिवहन मंत्रियो के पास होंगी इसकी निष्पक्ष जाँच होना  चाहिए। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की भोपाल  इंदौर और ग्वालियर में  बिल्डरों के ऊपर  लोकायुक्त एवं आयकर की छापेमारी में करोड़ो रूपये की अकूत सम्पति जब्त हुई है और उसमे मुख्य अभियुक्त के रूप में परिवहन विभाग के सिपाही सौरभ शर्मा का नाम प्रमुखता  से आ रहा है और तथ्य भी चीख  चीखकर कह रहे है की परिवहन विभाग की अवैध काली कमाई का जरिया बिल्डरों के माध्यम से खपाया जा रहा था। 
अग्रवाल ने कहा की हमने राष्ट्रपति महोदय को पत्र लिखकर मांग की है की उक्त कार्यवाही की निष्पक्ष जांच ईडी , सीबीआई से करवाने पर प्रदेश से लेकर राजधानी दिल्ली तक के सफेदपोश राजनेता , मंत्री , एवं परिवहन विभाग के अधिकारी  कर्मचारी की संलिप्तता जगजाहिर होगी और खरबों रुपयों की संपत्ति  जब्त होंगी। जो की वर्तमान में जब्त रकम से कई हजार गुना होगी साथ ही   निष्पक्ष जांच होने पर कई उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियो के नाम सामने आएंगे।  आप स्वतः अंदाजा लगा सकते है की जब मात्र छापामार कारवाही करने पर रातो रात ईमानदार अधिकारियो का ट्रांसफर हो सकता है तो कितने उच्च पदस्थ राजनेताओ का संरक्षण  परिवहन  विभाग को मिला हुआ होगा।  
अग्रवाल ने कहा की यह तो शुक्र है की आम आदमी पार्टी के निरंतर संगर्ष से वर्तमान में परिवहन चेकपोस्ट बंद कर दिए गए है नहीं तो उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण  के चलते यह भी खुलासा नहीं होता और न कोई सम्पति रकम जब्त होती।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE