नीमच। विगत दिनों गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के बारे में दिये गये बयान को अमर्यादित करार देेते हुए कॉग्रेसजनों द्वारा उनका विरोध कर स्थानीय विजय टॉकीज चौराहे पर पुतला दहन किया गया था जिसके बाद पुलिस विभाग ने कार्यवाही करते हुए 14 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से कॉंग्रेसजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने कहा कि हम 14 लोगो पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों व नेताओं के दबाव में प्रकरण दर्ज कर हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे की गई कार्यवाही को लेकर समस्त कॉंग्रेसजनों में गहन आक्रोश व्याप्त है। राकेश अहीर ने कहा कि बीते 6 माह के भीतर भी नीमच में भाजपा व उससे समर्थित संगठनों व अन्य संगठनों ने कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित अन्य नेताओं के पुतले जलाये है उसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किये गये हैं। आखिर भाजपा के दबाव में कांग्रेसियों पर ही प्रकरण दर्ज क्यों किये गये। क्या प्रशासन दबाव में काम करेगा। 14 लोगों पर दर्ज हुए प्रकरण को लेकर आज सोमवार को दोपहर 12.30 बजे पश्चात समस्त कांग्रेसजनों का एक दल जिसमें जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वह एसपी से मिलकर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर विरोध दर्ज करवाएंगे और चर्चा करेंगे। समस्त कांग्रेसजन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।