नीमच। आशीष भवन चर्च में आज ईसाई समाज द्वारा क्रिसमस का पर्व पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ईसाई समाज सहित विभिन्न समाज के लोग प्रेम और आनंद के साथ पहुंचे। सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस डे की बधाई दी। सुबह ईसाई समाज के पादरी विनोद महिड़ा के सानिध्य में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर मानव कल्याण व शहर, समाज, प्रदेश और देश उन्नति के लिए दुआएं की गई। कामना की गई कि समाज में प्रेम भाव और एकता कायम रहे हैं।प्रार्थना सभा के बाद केक काटा गया,जिसका वितरण उपस्थित जनों के बीच हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजन और विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता और पुष्प भेंट कर समाजजनों को क्रिसमस डे की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि आज यीशु मसीह का जन्मदिन है। इस दिन को पूरी दुनिया के साथ देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
उल्लेखनीय है कि आज पेड़ों को विशेष रूप से सजाया जाता है। कैरोल जैसे गानों की परंपरा होती है। इस अवसर पर पादरी विनोद महिड़ा ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव जाति के उद्धार, कल्याण और संसार में शांति स्थापित करने के लिए हुआ था। नीमच के आशीष भवन चर्च में भी एक जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन क्रिसमस के अवसर पर किया जाएगा।