BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2026, 6:34 pm
BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में फूटा जनआक्रोश, खेल मैदान बचाने सड़कों पर उतरे खिलाड़ी, ताली-थाली बजाकर प्रशासन को दी चेतावनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर मैदान बचाओ समिति के बैनर तले बुधवार शाम शहर में ताली-थाली जनजागरण अभियान निकाला गया। अभियान में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खेल मैदान संरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

जनजागरण रैली हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी चौराहा, फव्वारा चौक और कमल चौक तक निकाली गई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने ताली और थाली बजाकर आमजन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। इस दौरान बच्चों ने सड़क पर फुटबॉल खेलकर सांकेतिक विरोध भी दर्ज कराया।

रैली के दौरान ष्खेल मैदान बचाओ, स्कूल भी चाहिए, खेल मैदान भी चाहिए और खेल और शिक्षा दोनों जरूरी हैं जैसे नारों से शहर गूंज उठा।

समिति के सदस्यों ने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल का यह मैदान वर्षों से नीमच के हजारों खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सीएम राइज स्कूल के निर्माण के विरोधी नहीं हैं, बल्कि चाहते हैं कि इसके लिए किसी वैकल्पिक शासकीय भूमि का चयन किया जाए, ताकि खेल मैदान सुरक्षित रह सके और शिक्षा एवं खेल दोनों का संतुलित विकास हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE