BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल क्षेत्र में अब एआई से निगरानी,.. <<     BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2026, 10:28 am
REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया औषधीय पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, एएसपी अग्रवाल ने कहा- पेड़ लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी जरूरी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) एवं स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आज लगाए गए पौधों का लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा, इसलिए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाना आवश्यक है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों के अध्ययन एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उपयोगी हैं। ग्रुप एडमिन विवेक खंडेलवाल श्सोनूश् ने बताया कि एनएसएसजी द्वारा लगातार पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में लगाए गए आम के पौधों के बाद इस बार आंवला, अर्जुन, मौलश्री और बेलपत्र सहित कई औषधीय पौधे लगाए गए।

सांसद प्रतिनिधि अभिषेक कोठारी, डॉ. यशवंत पाटीदार, डॉ. कमलेश पाटीदार एवं डॉ. नीलेश पाटीदार ने भी पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एनएसएसजी की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में प्रो. अर्चना पंचोली, प्रो. संजय जोशी, प्रो. राजेन्द्र गुजेटिया, प्रो. प्रभावती भावसार, प्रो. बी.के. अंब, मनोज दुआ, डॉ. ललित जैन, सुनील बंसल, अपूर्व शर्मा, दिनेश मनावत, घनश्याम सेठिया, बी.डी. वैष्णव, ज्योति मित्तल सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पौधा प्रदाता परिवार के मनोज दुआ का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक खंडेलवाल सोनू तथा आभार प्रो. डॉ. एन.के. डबकरा ने व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE