मंदसौर। दलौदा-मऊ-नीमच हाईवे पर आक्या के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कैप्सूल ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।