BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 3:33 pm
KHABAR : देश के ऐसे पीएम जिनका ग्वालियर में बना है मंदिर, 100वीं जयंती पर हुई विशेष पूजा, जानें अटल जी से जुड़े दिलचस्प किस्से, पढे़ खबर     

Share On:-

ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लोग इतना प्यार करते थे कि उनके जीवनकाल में ही उनका मंदिर बना दिया था। जी हां ग्वालियर में पूर्व पीएम अटल बिहारी जी का मंदिर भी है। यूं तो अटल जी के मंदिर में रोज सुबह-शाम आरती होती है। लेकिन आज अटल जी के 100वें जन्मदिन के मौके पर विशेष पूजा की गयी।


ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पर बना ये मंदिर
अटल बिहारी वाजपेयी जी की शख्सियत कितनी बड़ी थी, इसका गवाह ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पर बना ये मंदिर है। यह मंदिर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का है, जो उनके जीवनकाल में ही बना दिया गया था। सीनियर एडवोकेट विजय सिंह चौहान ने ये मंदिर स्थापित किया था। इस टेकरी पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी अक्सर आते थे और यहां बैठकर पढ़ते थे, दोस्तों के साथ खेलते थे। इसलिए उनकी यादों को संजोए रखने के लिए इस जगह उनका मंदिर स्थापित किया गया। 


अटल जी के 100वीं जयंती पर बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे लोग   
आज उनके जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं और समाजसेवियों ने मंदिर पहुंचकर अटल जी की आरती उतारी और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ भी किया। मंदिर के संस्थापक एडवोकेट विजय सिंह चौहान के मुताबिक इस मंदिर निर्माण के पीछे मंशा यही थी कि अटल बिहारी जी की महान छवि को आने वाली पीढ़ियां भी समझती रहे। अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीते जी बना ये मंदिर उनके जाने के बाद धरोहर की तरह बन गया है। ग्वालियर के इस सपूत को जन्मदिन पर बधाई देने हर कोई यहां पहुंचता है।


आपको बता दे कि अटल जी का यह मंदिर आज शहर के साथ प्रदेश की धरोहर बन गया है। खासकर विश्व पटल पर हिंदी के महत्व को अटल जी के द्वारा स्थापित किया गया। ऐसे में अटल जी की प्रतिमा के साथ मंदिर परिसर में ही हिंदी माता का मंदिर भी बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE