मनासा। ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के श्री कृष्ण गौशाला में गौसेवा समिति और ग्रामीणजन के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के पांचवें दिन गुरुवार को कथा वाचन पंडित श्री ओमप्रकाश जी वैष्णव द्वारा श्री कृष्ण लीला से जुड़े प्रसंगों पर वर्णन किया गया। जिसमें भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव,गोवर्धन पर्वत उठाना,गोपियों के संग रासलीला, मटकी फोड़ आदि विषयों पर वर्णन किया गया। साथ ही कथा पंडाल में बड़े धूमधाम से मटकी फोड़ और रासलीला का आयोजन किया गया जिसमें नन्हींमुनि बालिकाओं ने कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा धारण कर नाट्य रूपांतरण करते हुए रासलीला, मटकी फोड़ किया।पूरा कथा पंडाल धार्मिक गीतों पर भक्तिमय हो गया। वही गांव और गौशाला में धार्मिक सहयोग देने वाले नगर के गणमान्य नागरिकों का पंडित ओमप्रकाश वैष्णव द्वारा व्यास पीठ से दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया ।प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से साय 4 बजे तक बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग कथा पंडाल में पहुंच श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।