BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2024, 10:23 am
KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण -2 का कार्यकर्ता सम्मेलन छायन मे संपन्न, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को दिया मूलमंत्र, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण -2 अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान भंवरासा के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल चौरसिया के मार्गदर्शन में संगठन को सक्रिय करने नए लोगों को और अधिक जोड़ने एवं कार्यकर्ताओ में जोश भरने के उद्देश्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन छायन ग्राम में दिनांक 26 दिसंबर गुरुवार को रखा गया। जिसमें कार्यक्रम के अतिथि के रूप में हर्ष विजय गहलोत नीमच जिला कांग्रेस प्रभारी, डीपी धाकड़ जिला कांग्रेस सह प्रभारी, अनिल चौरसिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीमच, नंदकिशोर पटेल पूर्व विधायक, डा. संपत स्वरूप जाजू पूर्व विधायक,तरुण बाहेती जिला पंचायत सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाथू सिंह राठौड़ दशरथ सिंह जवासा ,हिदायतुल्ला खान उपस्थित थे। बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जनों ने जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के सामने अपने-अपने सुझाव रखें एवं पार्टी को मजबूत करने का विश्वास दिलाया ।जिला कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो पार्टी में ईमानदारी से काम करेगा उसका सम्मान हमेशा रखा जाएगा ।और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी युवा एकजुट हो कर कार्य करें एवं संगठन को मजबूती प्रदान करें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि एकजुट होकर समर्पण भाव से पार्टी का काम करेजहां मेरीजरूरत पड़े एक सूचना दें आपके साथ खड़ा रहूंगा ।पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कांग्रेस की रीड की हड्डी है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने मेंअपना सहयोग दें। पूर्व विधायक डा संपत स्वरूप जाजू कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत कार्यकर्ता है जो हमेशा अपने सम्मान के लिए लड़ता है स्वार्थ के लिए कभी नहीं लड़ता सभी युवा कार्यकर्ता जोश के साथ संगठन को मजबूत करें ।जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेतीने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी समय है सभी युवा जोश के साथ पार्टी का कार्य करें युवा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़ें। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं कि सेवा लिए में सदैव तत्पर हूं। इस अवसर परवरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया एवं युवा कार्यकर्ताओं में संगठन को लेकर कार्य करने हेतु जोश भरा। इस अवसर पर भगत सिंह सिसोदिया,केसर सिंह,पदम सिंह बोराणा,विक्रम सिंह,शंभू सिंह सिसोदिया,ओम नागदा,गोविंद दास बैरागी,भवानी सिंह सिसोदिया,केसर सिंह,रणजीत सिंह सिसोदिया सहित सभी ब्लाक सेक्टर अध्यक्ष,मंडलम अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता,युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE