BREAKING NEWS
KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<     इंदौर का 'जंतर-मंतर' बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : हाई वोल्टेज बिजली लाइन के चोरीशुदा तारों.. <<     KHABAR : हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज ने किया.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, होटल ग्रीन.. <<     KHABAR : सीतामऊ और सुवासरा में ठोस अपशिष्ट.. <<     KHABAR : डेंगू से बचाव का दिया संदेश, मॉडल हायर.. <<     KHABAR : व्यास परिवार ने विद्यालय को भेंट किया.. <<     KHABAR : लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने.. <<     KHABAR : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     BIG NEWS : व्हाट्सएप कॉल, बसों से पार्सल और करोड़ों.. <<     KHABAR : मेहरबान हुआ मानसून, रतलाम में झूमकर बरसे.. <<     BIG REPORT : बैंसला के कथित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में यूसीसी विधेयक-2026 पारित,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 4:32 pm
KHABAR : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन, नीमच के गांधी भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर आज नीमच के गांधी भवन में कांग्रेस जनों द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नीमच में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। 2 मिनट मौन रखकर प्रार्थना की गई। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने‌ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के देश के लिए किए गए कार्यों और उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व इतना महान और विशाल था कि उनके व्यक्तित्व की चर्चा पूरी दुनिया करती है। वे विद्वान,विचारक और बड़े अर्थशास्त्री रहे। देश को आर्थिक संकट से निकिलने में उनकी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। हर तबके के लिए काम किया। उनकी शालीनता बेमिसाल रही। आर्थिक सुधारो के साथ-साथ लाइसेंस राज का अंत, सूचना का अधिकार,मनरेगा, खाद्य सुरक्षा का अधिकार, आधार कार्ड आदि ऐसे अनेक काम है, जिन्हें कभी नहीं बुलाया जा सकता। इस अवसर पर अनिल चौरसिया, डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू, नंदकिशोर पटेल,तरुण बाहेती, मधु बंसल,महेश वीरवाल,बृजेश मित्तल, विमल शर्मा,गजेंद्र यादव,मोनू लॉक्स, राकेश अहीर, हिदायतुल्ला खान,योगेश प्रजापत, अनीता घनेटवाल, रुखसाना खान, शमीदा मिर्जा, इलियास कुरैशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेश सक्सेना ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE