मंदसौर। पूर्व मंत्री व जिला कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह व सहप्रभारी पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष उज्जैन हेमंत चौहान जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर दिनांक 2 जनवरी 2025 गुरुवार को दोपहर 1.00 बजे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। आगे की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने बताया कि इस बैठक में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन, मंदसौर लोकसभा से प्रत्याशी रहे दिलीप सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में कांग्रेस प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।