BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2024, 3:15 pm
KHABAR : पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह को ब्लाक कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेसजन बोले- देश ने एक ईमानदार नेता और बेहतरीन अर्थशास्त्री को खो दिया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा शनिवार को कॉंग्रेस कार्यालय गांधीभवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उपस्थित कॉंग्रेसजनों डॉ.मनमोहन सिंह की  तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया।
श्रद्धाजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उपस्थित कॉंग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज देश ने एक ईमानदार नेता और बेहतरीन अर्थशास्त्री को खो दिया। डॉ मनमोहन सिंह ऐसी शख्सियत थे जिनका सम्मान पूरा विश्व करता था। उन्होने कहा जब पूरा विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी उस समय डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भारतवर्ष अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान की। तत्पश्चात सभी कांग्रेस जनों ने दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ.संपत स्वरूप जाजू, ब्लाक अध्यक्षद्वय राकेश अहीर, महेन्द्र मोनू लोक्स,बृजेश मित्तल, महेश वीरवाल, तरुण बाहेती, मधु बंसल, संगठन मंत्री नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, गजेंद्र यादव, ब्रजेश सक्सेना, मुकेश पोरवाल, भारत सिंह अहीर, इकबाल कुरैशी,हुसैन कारपेंटर,मीना कुरील,महेश वीरवाल,इलियास कुरैशी,मनोहर अम्ब,जग्गा पुनर, नितीन हसीजा, इलियास कुरेशी, हारून रशीद, विनोद बोरीवाल, नवीन नागदा, रूकसाना खान, समीदा खान सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE