BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 2:25 pm
BIG NEWS : पुजारियों को 18 हजार की घोषणा पर सियासतः बीजेपी -कांग्रेस ने केजरीवाल को लिया आड़े हाथों, बीजेपी- 10 साल में क्या किया, कांग्रेस- बताएं कब और कैसे देंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले पुजारियों को 18 हजार रुपए महीने देने की घोषणा पर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश की सत्ताधारी बीजेपी के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। मामले को लेकर बीजेपी-कांग्रेस की ओर से अलग अलग प्रतिक्रिया आई है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि- दिल्ली में केजरीवाल मॉडल फेल हो गया है। केजरीवाल बताएं 10 साल में उन्होंने क्या किया है। केजरीवाल 10 साल में कुछ नहीं कर पाए और अब घोषणा कर खाली फॉर्म भरवा रहे है। कहा- ‘आप’ से पुजारियों को कुछ नहीं मिलने वाला है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता कर्नल ईशान ने कहा कि- केजरीवाल बताएं कब देंगे, बताएं कैसे देंगे, यह सिर्फ चुनावी घोषणा है। ऐसी घोषणाएं केजरीवाल कई बार करते आए हैं। इससे जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE