BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 2:01 pm
BIG NEWS : एमपी बीजेपी का संगठन प्लान, नए साल में दिखेंगे नए चेहरे, जिलाध्यक्ष की लॉबिंग में जुटे समर्थक, दो दिन चलेगा बैठकों का दौर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2025 के पहले ही दिन से बीजेपी संगठन विस्तार की तैयारियों में जुट गई है। साल के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर पहुंच रहे है।  बताया जा रहा है कि बीजेपी के संगठनात्मक 60 जिलों में जिला अध्यक्षों के चयन के लिए सीनियर नेताओं में रायशुमारी अब पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब जिलाध्यक्षों के निर्वाचन के लिए लिफाफे खोले जाएंगे। इससे पहले समर्थक जिलाध्यक्ष की लॉबिंग में जुट गए हैं। बीजेपी दफ्तर में दो दिन तक बैठकों का दौर चलेगा। पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक होगी। हर जिले को लेकर वन टू वन चर्चा होगी। जिसके बाद 5 जनवरी तक जिलाध्यक्षों की सूची जारी होगी।    


बताया जा रहा है कि बीजेपी के सीनियर नेता भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सभी से वन टू वन चर्चा करेंगे। प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की इसमें अहम भूमिका मानी जा रही है। ऐसे कई जिले हैं, जहां जिला अध्यक्ष दोबारा रिपीट हो सकते हैं। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में हर जिले से करीब-करीब चार-पांच नेताओं के नाम बुलाए हैं, ऐसे में जिसका नाम सबसे ऊपर होगा, उसे ही इस बार जिलाध्यक्ष की कमान मिल सकती है। 


बीजेपी बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष !
सूत्रों के हवाले से बताया बताया जा रहा है कि बीजेपी जनवरी तक प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर सकती है। जनवरी के आखिरी तक नए अध्यक्ष के मिलने की संभावना है। फिलहाल बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। 2020 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था जहां 2023 में उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE