नीमच। शहर की स्वर्णकार धर्मशाला में कल 03 जनवरी को विशाल रक्तदान एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन होगा। कपिल सेवा समिति नीमच के तत्वावधान में आयोजित होने वाला विशाल रक्तदान एवं रक्त जांच शिविर सुबह 12 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। आमजन से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।