नीमच। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Helping Hand Social Welfare Society द्वारा अग्निवीर एवं मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी हेतु 60 दिवसीय निःशुल्क कोचिंग का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोचिंग कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से प्रारंभ होंगी। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को शून्य स्तर (Zero Level) से परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही CPCT के मैथ्स एवं रीजनिंग विषयों का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कोचिंग में प्रवेश के लिए 100 रुपये का एकमुश्त पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। कक्षाओं का संचालन अध्ययन मंत्रा, एलआईसी रोड, एसबीआई बैंक के समीप, टीचर्स कॉलोनी, नीमच में किया जाएगा।
संस्था ने अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्था द्वारा जारी संपर्क माध्यमों पर संपर्क कर सकते हैं।