चित्तौड़गढ़। केंद्रीय चुनाव समिति ने चित्तौड़गढ़ जिला माहेश्वरी सभा के आगामी चुनावों के लिए जिला चुनाव समिति का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। समिति में रतनलाल मंडोवरा (भीलवाड़ा) को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा शैलेन्द्र झंवर (चित्तौड़गढ़) एवं राजेन्द्र पोरवाल (भीलवाड़ा) को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
31वें सत्र के मुख्य केंद्रीय चुनाव अधिकारी सतीश चरखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार गठित समिति केंद्रीय चुनाव समिति के दिशा-निर्देशों एवं माहेश्वरी सभा के संविधान के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएगी।
इस मनोनयन पर चित्तौड़गढ़ जिले के माहेश्वरी समाज में हर्ष का माहौल है। समाजजनों ने केंद्रीय चुनाव समिति, मुख्य केंद्रीय चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश एवं केंद्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवगठित समिति को शुभकामनाएं दी हैं।