मनासा। नगर अभिभाषक संघ के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर दीपक गेहलोद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विरमलाल धनगर को 8 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।
निर्वाचन अधिकारी रमेश पाटीदार एवं सह निर्वाचन अधिकारी गिरीशराज पाराशर ने बताया कि कुल 146 मतों में से अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में दीपक गेहलोद को 69 मत, विरमलाल धनगर को 61 मत तथा दिनेश राठौर को 13 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के एक अन्य प्रत्याशी महावीर जोशी ने पूर्व में अपना नाम वापस ले लिया था।
उपाध्यक्ष पद पर श्वेता गुप्ता ने 88 मत प्राप्त कर सितारा कुरैशी (57 मत) को 31 मतों से पराजित किया।
सचिव पद पर कुलवंत तिवारी ने 79 मत हासिल कर जितेंद्र गुलाटी (67 मत) को 12 मतों के अंतर से हराया।
कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश कछावा ने 83 मत प्राप्त कर विरेंद्र उपाध्याय (63 मत) को 20 मतों से पराजित करते हुए जीत दर्ज की।
मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।