खरगोन। कसरावद नगर में श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार से श्रीमद देवी भागवत कथा का नौ दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। इस भव्य आयोजन में राजकोट गुजरात की प्रसिद्ध भगवताचार्य पूज्य मीरा बैन भट्ट कथा का वाचन करेंगी।
मंडलोई चौक से बैंड बाजों के साथ भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जो कथा स्थल विश्वास जिनिंग परिसर में पहुंची। प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा।
इस आयोजन में भक्तों को पवित्र कथा सुनने और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। नगर कि महिला एवं पुरुष भक्तजन उपस्थित रहे।