नीमच। शहर में आज गुर्जर समाज का नव वर्ष मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह टाउन हॉल में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य और विशाल आयोजन में मुख्य रूप से कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, गुर्जर समाज के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर गुर्जर, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक नागदा दिलीप सिंह गुर्जर, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक माधव मारू और कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। समारोह लगभग 11.30 बजे शुरू होगा। समाज में गुर्जर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। गुर्जर समाज द्वारा आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। टाउन हॉल में जिले से बड़ी संख्या में गुर्जर समाजजन के शामिल होने की संभावना है। कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना हेलीकॉप्टर से नीमच के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां समाज जनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। गुर्जर समाज में समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।