BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 2:33 pm
BIG NEWS : राहुल गांधी निकालेंगे जय बापू-जय भीम यात्रा, 26 जनवरी को महू से होगी शुरुआत, बीजेपी के संविधान के प्रति रवैये को लेकर करेंगे रैलियां, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। राहुल गांधी एक बार फिर संविधान को लेकर यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसका नाम श्जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा रखा गया है। यात्रा की शुरुआत 26 जनवरी को इंदौर के महू से होगी, जो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली है।


कांग्रेस वर्किंग कमेटी द्वारा यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और राहुल गांधी के साथ अन्य बड़े कांग्रेस नेता भी इसमें शामिल होंगे।


मप्र कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, राहुल गांधी 26 जनवरी को दिल्ली से इंदौर आकर महू में एक बड़ी सभा को संबोधित कर सकते हैं, इसके बाद यात्रा की शुरुआत होगी। कांग्रेस ने यह तय किया है कि यात्रा के दौरान संविधान के महत्व को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी, और भाजपा द्वारा संविधान के अपमान को जनता के सामने रखा जाएगा।


प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं को शामिल करने की योजना बनाई है। यात्रा का उद्देश्य भाजपा की नीतियों और उनके संविधान के प्रति रवैये के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना है।


राहुल गांधी इस यात्रा में पैदल चल सकते हैं या यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा के जरिए पार्टी में एक नई जान फूंकने की कोशिश की जाएगी, जैसा की पहले श्भारत जोड़ोश् और श्संविधान बचाओश् यात्रा के दौरान हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE