BREAKING NEWS
मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 4:01 pm
BIG NEWS : बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट पर फंसा पेंच, हितानंद, वीडी शर्मा जाएंगे दिल्ली, केन्द्रीय टीम के साथ होगा मंथन, आज रात इतनी बजे आयेगी लिस्ट, इनका नाम सबसे आगे, पढे़ महेश नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट को लेकर एमपी में पेंच फंस गया है। सागर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा सहित कई जिलों में दिग्गजों के बीच जिलाध्यक्षों के नामों पर सहमति न बन पाने के कारण अब दिल्ली में नए सिरे से मंथन होगा। शाम को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में प्रदेश संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ चर्चा कर जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल करेंगे।


सागर, धार में दो जिले बनाने नेताओं को राजी करने की कोशिशें
मप्र के दो बडे़ जिलों सागर और धार में बीजेपी दो-दो जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी में हैं। सागर में जिलाध्यक्ष को लेकर दिग्गजों के बीच खींचतान मची हुई है। भूपेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, शैलेन्द्र जैन अपने-अपने करीबियों को जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए प्रयासरत हैं।


सागर में लंबे समय से चल रही खींचतान को स्थानीय स्तर पर काम करने के लिए बीजेपी सागर में संगठनात्मक दो जिले बनाने जा रही है। सागर में रहली, देवरी और बंडा विधानसभा को मिलाकर एक जिला बनाया जाएगा। सागर जिले में सुरखी, सागर, खुरई, बीना, नरयावली को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसी तर्ज पर धार में भी दो जिले बनाने की तैयारी चल रही है। ग्वालियर, इंदौर, रीवा, निवाड़ी, सिंगरौली में भी स्थानीय नेताओं के बीच जिलाध्यक्षों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।


नरोत्तम और राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना
इधर, प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना हुए हैं। वे दिल्ली में दिग्गजों से मुलाकात करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।


जिलाध्यक्षों की सूची पर सस्पेंस
जिलाध्यक्षों की रायशुमारी के बाद तीन दिन पहले ही लगभग जिले वार निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से चर्चा हो गई थी। लेकिन, अचानक यूनियन कार्बाइड के कचरे निष्पादन को लेकर विवाद मच गया। इसके चलते सरकार से लेकर संगठन तक स्थानीय नेताओं और लोगों को राजी करने में जुट गया था।


पीथमपुर में विरोध थमने के बाद सोमवार को सीएम हाउस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सीएम डॉ. मोहन यादव के बीच लंबी बैठक हुई। लेकिन, जिलाध्यक्षों को लेकर समाधान नहीं निकल पाया। अब मामला दिल्ली में सुलझाने की कोशिश होगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE