BREAKING NEWS
BIG REPORT : बैंसला के कथित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में यूसीसी विधेयक-2026 पारित,.. <<     बरसे मेघ... खिल उठे खेत,झमाझम बारिश से खिल उठे.. <<     BIG REPORT : पांच साल बाद जागा रेल मंडल! बघाना और.. <<     खरगोन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुश जायसवाल.. <<     KHABAR : 311 पौधे-311 संकल्प के साथ हरियाली का.. <<     NEWS : हरियाली का संकल्प- इनर व्हील क्लब ने.. <<     NEWS : विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने साध्वी डॉ... <<     सरकारी धन की खुली बर्बादी से ग्रामीणों में.. <<     VIDEO NEWS:अफीम किसानों का अल्टीमेटम!,अफीम किसानों.. <<     NEWS : रतनलाल कुमावत (गेंदर) बने मेवाड़ कुमावत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और मकर राशि वालों को करियर में मिल.. <<     BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 7:19 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन पर्व 2024 पूर्णता की ओर, नीमच में आयोजित हुई भाजपा की बड़ी बैठक, जिलाध्यक्ष पाटीदार ने किया संबोधित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन पर्व 2024 पूर्णता की ओर है इसी क्रम में भाजपा जिला नीमच की बैठक आज नीमच में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक पार्टी नहीं बल्कि परिवार है यहां सभी लोग मिल जुलकर परिवार भाव से काम करते हैं ,देश में एक मात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके लिए देश पहले दल उसके बाद और व्यक्ति सबसे अंत में आता है अन्य राजनैतिक दल के लोगों के लिए राजनीति प्रोफेशन होती है जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं को लिए राजनीति एक मिशन है उसी का परिणाम है कि नीमच जिले के कार्यकर्ताओं ने न केवल विधान सभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को शानदार विजयश्री दिलाई बल्कि स्थानीय चुनाव में भी हर जगह पार्टी का परचम लहराया।
पाटीदार ने कहा कि यह नीमच जिले के कार्यकताओं की कर्मठता का ही परिणाम है कि संगठन पर्व में देश में सबसे पहले शत प्रतिशत बूथ समिति गठित करने वाला जिला नीमच बना और मंडलों का गठन भी प्रदेश में सर्व प्रथम नीमच जिले में संपन्न हुआ।
पाटीदार ने कहा कि पिछले 5 साल में भाजपा जिला नीमच ने अनेक आयाम स्थापित किए हैं इसका श्रेय नीमच जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को जाता है।।
बैठक में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा वर्तमान जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व में नीमच जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफलता के सोपान गढ़े हैं, बूथ से लेकर, मंडल एवं जिले की पूरी टीम ने जिस परिवार भाव के साथ कार्य किया है यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा है। एवं विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी नीमच जिले में भाजपा सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएगी।।
बैठक को संबोधित करते हुए मनासा विधायक माधव मारू ने कहा वर्तमान जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व में नीमच जिले ने सभी स्थानीय चुनाव पंच , सरपंच , जनपद पंचायत, जिला पंचायतो के साथ विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड विजय दिलवाने में जिला संगठन के सेनानायक के रूप में शानदार नेतृत्व किया। आपके कार्यकाल में युवाओं को जोड़कर पार्टी ने नए आयाम स्थापित किए हैं।
बैठक में जिले के सह निर्वाचन अधिकारी हेमंत हरित एवं महेन्द्र भटनागर ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि निश्चित ही संगठन पर्व को लेकर कार्यकताओं के मन में उत्सुकता और जिज्ञासा अवश्य होगी,हमने संगठन पर्व की प्रक्रिया को पूर्ण किया है जिले के अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से परामर्श उनके द्वारा प्राप्त अभिमत के आधार पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हुई है आज रात्रि तक जिला निर्वाचन  अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा का नीमच आगमन हो जायेगा एवं जैसे ही मध्यप्रदेश भाजपा के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर जी द्वारा उन्हें निर्देशित किया जायेगा उनके द्वारा भाजपा नीमच के  नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी।
निर्वाचन सह अधिकारी द्वय ने विश्वास जताया कि जिस प्रकार वर्तमान जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व में नीमच जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफलता के सोपान गढ़े हैं आने वाले समय में भी नीमच जिले में भाजपा सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE