BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 10:20 am
BIG NEWS : बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची में हो रही लेटलतीफी पर राज्यमंत्री का बड़ा बयान, कांग्रेस पर कसा तंज, जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा पर भी साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची में हो रही लेटलतीफी पर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस पर भी तंज कसा है। मंत्री ने मऊ में होने जा रही कांग्रेस की यात्रा पर भी निशाना साधा है।


राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी संगठन की एक पद्धति है। चुनाव होता है वोटिंग होती है। जल्द ही पूरी लिस्ट भी सामने आ जाएगी। हमारे यहां कोई लड़ाई नहीं है। हमारे यहां कार्यकर्ता बहुत है। कांग्रेस के पास कार्यकर्ता ही नहीं है। हमारे यहां चयन प्रक्रिया संगठन स्तर पर करते है। वह घर बैठकर जिला अध्यक्ष बना देते हैं। इसलिए हमारे यहां जो प्रक्रिया होती है, उसी आधार पर ही जिला अध्यक्ष बनाए जाते हैं।


कांग्रेस की यात्रा पर साधा निशाना
दिलीप अहिरवार ने कांग्रेस की ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा’ पर भी निशाना साधा हैं। मंत्री अहिरवार ने सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी जी क्या आपको संविधान की परिभाषा भी पता है। क्या आपको पता है संविधान निर्माता कौन थे ?,मंत्री ने इन सवालों के जरिये राहुल गांधी के जरिये पूरी कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि राहुल को इन सवालों के बारे में भी जानकारी नहीं है और यदि उन्हें पता है तो कांग्रेस बताएं कि बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस ने दो बार चुनाव क्यों हराया था ? यदि संविधान निर्माता अंबेडकर हैं तो उनको भारत रत्न क्यों नहीं दिया?, जबकि उन्होंने कई परिवार को भारत रत्न दे डाला।


कांग्रेसियों ने पल पल अपमान किया- मंत्री दिलीप अहिरवार
मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी को संविधान के बारे में कुछ पता नहीं है। आज उन्हें बाबा साहब याद आ रहे हैं। कई दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने कभी उनको याद नहीं किया। बाबा साहब को खून के आंसू रुलाने वाली सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस है। कांग्रेस की रैली का उद्देश्य सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेसियों ने पल-पल उनका अपमान किया है। अब वह रैली निकाले या कुछ भी निकाले। देश का अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग सभी लोग कांग्रेस की असिलियत को जानते हैं। वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। ऐसे में कांग्रेस के इन ढोंग धतूरे करने से कुछ नहीं होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE