BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 10:24 am
BIG NEWS : आज फिर आएगी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची, बैठकों के बाद होगी घोषणा, अब तक इन जिलों में अध्यक्षों का हुआ ऐलान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी जिला अध्यक्षों की घोषणा जारी है। भाजपा ने अब तक कुल 20 जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। रविवार को उज्जैन और विदिशा में सबसे पहले अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जबकि कल सोमवार को 18 जिलों के नामों का ऐलान किया गया। वहीं आज भी जिलाध्यक्षों की सूची आएगी।


प्रदेश में करीब एक महीने चली सियासी हलचल के बाद आखिरकार भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान शुरू हो गया है। जिला अध्यक्षों की घोषणा का सिलसिला सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन से शुरू हुआ। जहां मुख्यमंत्री के करीबी बताए जाने वाले संजय अग्रवाल को कमान सौंपी गई है। वहीं विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी महाराज सिंह दांगी को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।


कल सोमवार को भाजपा ने 18 और जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया। भोपाल नगर से रविंद्र यति, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, गुना से धर्मेंद्र सिकरवार, अशोकनगर से आलोक तिवारी, नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से रायसिंह सेंधव, उज्जैन ग्रामीण से राजेश धाकड़, जबलपुर ग्रामीण से राजकुमार पटेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आज फिर बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची आएगी। जिलों में बैठकों के बाद जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी।


अब तक इन जिलों में अध्यक्षों का हुआ ऐलान
उज्जैन संजय अग्रवाल
विदिशा महाराज सिंह दांगी
भोपाल नगर रविन्द्र यति
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
गुना धर्मेन्द्र सिकरवार
देवास रायसिंह सेंधव
अशोकनगर आलोक तिवारी
पन्ना ब्रिजेन्द्र मिश्रा
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
बुरहानपुर मनोज माने
शिवपुरी जसमंत जाटव
मैहर कमलेश सुहाने
हरदा राजेश वर्मा
उज्जैन ग्रामीण  राजेश धाकड़
जबलपुर ग्रामीण- राजकुमार पटेल
मऊगंज राजेंद्र मिश्रा
श्योपुर शशांक भूषण
नीमच वंदना खंडेलवाल
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
छतरपुर चंद्रभान गौतम

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE