BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2025, 10:22 am
BIG NEWS : अब तक 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, सागर में पहली बार दो जिलाध्यक्ष, 11 जिलों में रिपीट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने पहली बार में दो, दूसरी बार में 18 और तीसरी बार में 12 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया हैं। अब तक 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। सागर में पहली बार दो जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। तीसरी लिस्ट में दो जिला अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। अभी तक कुल 11 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए है। वहीं दो महिलाओं को भी कमान सौंपी गई है।


एमपी में बीजेपी के जिला अध्यक्षों की घोषणा जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने कल बुधवार को तीसरी सूची जारी की। जिसमें 12 और जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। सागर में पहली बार दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सागर जिले को दो भागों में बांटा है। सागर जिले में सागर, सुरखी, बीना, नरयावली और खुरई विधानसभाएं शामिल रहेंगी। वहीं सागर ग्रामीण में बंडा, रहली, और देवरी विधानसभाएं शामिल रहेंगी। सागर में श्याम तिवारी और सागर ग्रामीण में रानी कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।


भाजपा ने इससे पहले 20 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। रविवार रात को पहली सूची में उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया था। वहीं सोमवार को 18 और जिलों के अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई थी।


अब तक दो महिलाओं को मिली कमान
बात करें महिलाओं की दो बीजेपी ने अब तक दो महिला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। नीमच से वंदना खंडेलवाल को पहली महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं सागर ग्रामीण से रानी पटेल कुशवाहा दूसरी महिला जिला अध्यक्ष बनी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE