BREAKING NEWS
KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 11:39 am
KHABAR : पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद में आरोग्य भारती का किशोर एवं किशोरी विकास एवं विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद में आरोग्य भारती  जिला नीमच की बालिकाओं के विकास एवं जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान धन्वंतरी की प्रतिमा एवं मां सरस्वती की  प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। 
प्रथम चरण में विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विशिष्ट वक्ता डॉ. आशीष जोशी (उषा चिकित्सालय नीमच) ने बालिकाओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए दिनचर्या एवं व्यायाम का महत्व, आहार का आध्यात्मिक आधार, सरल गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों को अध्ययन में योगदान, मुश्किल समय में संवाद, सहयोग एवं मार्गदर्शन की भूमिका पर प्रकाश डाला। 
द्वितीय चरण में किशोर एवं किशोरी स्वास्थ्य अंतर्गत मुख्य वक्ता डॉ. संजय जोशी (प्राध्यापक प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज नीमच) ने किशोरावस्था- जटिलताएं एवं समाधान  पर प्रेरक उद्बोधन दिया। आपने बताया कि आज के किशोर और किशोरियों में बढ़ते तनाव का मुख्य कारण माता पिता के द्वारा थोपा गया दबाव और उचित मार्गदर्शन व मेंटोरिंग का अभाव है।
माता पिता बच्चों के साथ मित्रवत हों और अपना क्वालिटी टाइम उनके साथ बिताए तभी किशोरावस्था में होने वाले तनाव, अवसाद और एंग्जाइटी से किशोरियां बाहर आ सकेंगी। तनाव व चुनौतियां से मुक्त होने के लिए दिन में पांच बार खूब हंसने की आदत, 7 घंटे की गहरी नींद, अच्छे लोगों को दोस्त बनाए, प्राणायाम, योग ध्यान को महत्व दें। अच्छा संगीत, भजन सुनें। अच्छा गीत गुनगुनाए, नृत्य करें, 20 मिनट रोज अच्छी पुस्तक पढ़ने की आदत डालें। धुम्रपान शराब का सेवन ना करें। धन्यवाद, आभार और कृतज्ञता प्रकट करें। जीवन के उजले पक्ष को देखें। स्वार्थ और महत्वाकांक्षा को छोड़ें तथा त्याग और समर्पण को जीवन में बढ़ाए। अपनी हाबी, शौक और जो काम आपको अच्छा लगता है उसके विशेष समय निकालिए तभी आप इन किशोरावस्था की समस्त समस्याओं, चुनौतियों और परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे।
उक्त कार्यक्रम में मार्गदर्शन आरोग्य भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष डॉ. विष्णु सेन कछावा एवं आरोग्य भारती नीमच जिलाध्यक्ष अजय भटनागर का मिला। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश जाट ने किया। आरोग्य भारती नीमच ज़िला सचिव प्रो. आशीष कुमार सोनी ने प्राचार्य यशवंत माली, समस्त शिक्षकगण स्टॉफ, अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE