देवास। कुम्हार गली में हुए आनंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी रूपेश कहार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आरोपी के गायत्री विहार स्थित दो मकानों पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इन मकानों का निर्माण भवन निर्माण की अनुमति के विपरीत किया गया है।नगर निगम ने आरोपी को 7 दिन का समय दिया है। इस दौरान जवाब नहीं देने या अवैध निर्माण नहीं हटाने पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।साथ ही सुदखोरी के मामले मे जांच की जा रही है।कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने बताया कि आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जांच में अवैध निर्माण की जानकारी मिली थी,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हत्याकांड में पुलिस ने अब तक एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है,जबकि रूपेश कहार और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन पर आरोपी रूपेश कहार की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और उसके संपर्क मे रहने वालों से पूछताछ की जा रही है।आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।वही आरोपी रुपेश कहार पर रासुका की कार्यवाही ओर थाना हाजिर जिला बदर के दोरान अपराध करनें का उलंघन करने पर भी कार्यवाही की जाएगी।थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने आमजन से अपिल की है सुदखोरी के मामले में जो भी आरोपी रुपेश कहार से पिडित हो वह कोतवाली थाने पर आकर केश दर्ज करवा सकता है। तत्काल कार्यवाही की जाएंगी।