चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार गोयल द्वारा बस्सी स्थित भगवती बाल गृह का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा सर्वप्रथम रजिस्टर की जांच की गई जो उचित पाई गई।
उन्होंने बालकों से वार्तालाप कर दी जानी वाली सुविधाओं यथा खाना साफ-सफाई, मनोरंजन आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही साथ बालकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित बाल मैत्रीपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान 22 बच्चे उपस्थित मिले।