BREAKING NEWS
KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 3:49 pm
KHABAR : शासकीय महाविद्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया, पढे़ निलेश मालाकार की खबर 

Share On:-

सनावद। शासकीय महाविद्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा संविधान गौरव दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों का क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला व भाजपा नेताओं ने शाल श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक सचिन बिरला ने बताया कि आज हमारा देश जो उन्नति कर रहा है जो प्रगति कर रहा है उसमें बाबा भीमराव अंबेडकर जी का बड़ा योगदान है अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के भाइयों को सुरक्षित रखने का कार्य हमारे संविधान के द्वारा किया गया है तथा उस कार्य को देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।


राहुल गांधी द्वारा लगातार संविधान खतरे में है पर विधायक सचिन बिरला ने तंजे करते हुए कहा कि संविधान खतरे में है बार-बार दोहराकर कांग्रेस देश की जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है पूरा देश संविधान के अनुसार चल रहा है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शोषित पीड़ित व दलित व्यक्ति को आगे लाने का कार्य किया जा रहा है। 


भाजपा नेता राजा सोनी ने बताया कि बाबा भीमराव अंबेडकर वह शख्सियत थे जिन्होंने भारत को नई दिशा प्रदान की, संविधान एक ग्रंथ है संविधान सर्वाेच्च एक न्यायपालिका का कानून है।


कार्यक्रम को भाजपा नेता दिनेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश पाल अमित मंत्री सहित  अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित कर संविधान पर अपने विचार रखें। इस दौरान जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी राठौर लक्ष्मीनारायण पटेल,  गंगा भारती शर्मा बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE