चित्तौड़गढ़। स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिन्द फौज के सेनापति नेताजी सुभाषचन्द्र बोस एवं शिवसेना सुप्रीमों बाला साहब ठाकरे की जयंती गुरूवार को शिवसेना द्वारा हर्षाेल्लास से मनाई गई।
शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद ने बताया कि इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा एवं बाला साहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर महान विभूतियों को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में किशन लाल ओड़ सेंती, मनीष लोठ, ललित धोबी, दुर्गेश ओड़, मनीष धोबी, शम्भू गायरी, शिवलाल माली, नितेश जैन, किशन ओड़ काचीखेड़ा, जगपालसिंह, चान्द छापरवाल, राजु गुर्जर, भेरूलाल शर्मा, कमलेश आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।