BREAKING NEWS
KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 4:34 pm
BIG REPORT : अहिल्याबाई किले की थीम पर बने डोम में होगी कैबिनेट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रतिमा बागरी समेत अधिकांश मंत्री आज ही महेश्वर पहुंचेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मोहन कैबिनेट की बैठक कल देवी अहिल्याबाई के किले की थीम पर बने डोम में होगी। इसके लिए महेश्वर में एमपीटी के नर्मदा रिट्रीट को महेश्वर किले की तर्ज पर सजाया गया है। 100 बॉय 100 के डोम में कैबिनेट की बैठक के बाद यहीं पर मंत्रियों के वीआईपी भोजन की व्यवस्था की गई है। गोविंद सिंह राजपूत, प्रतिमा बागरी समेत अधिकांश मंत्री आज ही महेश्वर पहुंच जाएंगे। सबसे पहले अहिल्याबाई की राजगादी पर माथा टेकने का काम होगा। इसके बाद मंत्री नर्मदा पूजन कर कैबिनेट में शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा को भी धरातल पर साकार करती है। शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर में राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। जो देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का सम्पूर्ण जीवन लोक-कल्याण और सुशासन को समर्पित रहा है।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान-कल्याण, सुशासन की दिशा में दिखाए मार्ग पर चलकर समग्र विकास को चरितार्थ करने के लिये संकल्पित है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सिद्धांतों एवं आदर्श राज्य की नीति एवं निर्माण में समाहित किया जायेगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम बढाएं हैं।


3 जिले के 123 गांवों में सिंचाई के लिए पहुंचेगा नर्मदा जल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जनवरी को मंडलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 982 करोड़ 59 लाख रुपए की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने पर खरगोन जिले की महेश्वर, धार जिले की पीथमपुर एवं इंदौर जिले की मऊ तहसील के कुल 123 ग्रामों के किसानों के खेत में सिंचाई के लिए नर्मदा का जल पहुंचेगा। इससे इन गांवों के किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE