सोनकच्छ। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है इस परीक्षा में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है दीपिका की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत और समर्पण के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है खास बात यह है कि टॉप टेन में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है जो महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है मध्य प्रदेश पीएससी परीक्षा 2022 में दीपिका पाटीदार ने 1575 में से कुल 902.75 अंकों के साथ टॉप किया है उन्हें मुख्य परीक्षा में 1400 में से 756.75 अंक और इंटरव्यू में 175 में से 146 अंक मिले हैं उन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चयनित किया गया दीपिका जामगोद गांव की निवासी हैं और उनके पिता जनपद पंचायत सोनकच्छ में सचिव हैं फिलहाल दीपिका इंदौर में रह रही हैं उन्होंने अपनी बीएससी की पढ़ाई होलकर साइंस कॉलेज से और एमए की पढ़ाई जीएसीसी कॉलेज से पूरी की है 2019 से लगातार प्रयास कर रहीं दीपिका ने इस बार सफलता हासिल कर प्रदेश के लिए मिसाल कायम की है दीपिका ने बताया कि उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल से ही 10वीं तक की पढ़ाई की है इसके बाद उन्होंने पाटीदार समाज के बोर्डिंग स्कूल से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया दीपिका ने बताया कि इसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गईं दीपिका ने दो साल तक दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी की उसके बाद 2018-19 से इंदौर आ गईं और वह वहीं पर रहकर सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी करने लगी दीपिका ने बीएससी व एमए की पढ़ाई इंदौर से ही की है दीपिका वर्ष 2018 से परीक्षा दे रही थीं लेकिन चार बार असफल रहीं अब पांचवीं बार में उन्हें सफलता मिली है।