चित्तौडगढ। फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ चित्तौडगढ की ओर से 12.5 वर्षाे से लम्बित मांगो और विभिन्न भत्तों की मांगो को लेकर गुरूवार को पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया। इसके तहत चित्तौडगढ के फार्मासिस्ट ने भी उच्चाधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों के नाम पोस्टकार्ड पर मांगे लिखकर प्रदर्शन किया। अभियान के तहत संघ के सदस्य अपनी मांगो को मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री, वित्ती मंत्री और अन्य उच्च अधिकारियों एंव वित्त सचिव को पोस्टकार्ड के माध्यम से पहुंचाएंगे। संघ की मांगों मे वेतनवृद्धि, ग्रेड पे, भत्तों की मांग, जिनमें वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, मेस अलाउन्स, हाईड्यूटी अलाउंस को शामिल करना प्रमुख मांग हैं। जिलाध्यक्ष उमेश चौहान और मिडिया प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि आगामी दिनो मे लम्बित मांगो को लेकर मंत्री, विधायक और सांसद को भी ज्ञापन दिया जाएगा।
इस दौरान सचिव भरत धाकड़, कोषाध्यख हरिश मण्डोवरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धन्नाालाल सालवी, उपाध्यख गौतम खेरोदिया, संरक्षक परमेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री नीलू शक्तावत, सहसचिव देवेश बंसल, महामंत्री विनोद टेलर, नेहा व्यास, श्रीमती सोमिका छीपा, देवेन्द्र वाया आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।