रतलाम। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की उज्जैन यूनिट को फरियादी पिंटू मुनिया पिता अंबाराम मुनिया उम्र 23 साल नि मोहन नगर कॉलोनी जिला रतलाम जो हर्ष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रतलाम में मैनेजर के पद पर है। द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2025 को शिकायत की गई थी कि उनकी कंपनी द्वारा जावरा में एक ज़मीन के विकास के लिए 200 ट्रक मुरम की आवश्यकता थी जिसकी खुदाई के लिए ग्राम हरियाखेड़ा तहसील पिपलोदा जिला रतलाम के सरपंच की एनओसी की आवश्यकता थी जिसके लिए हरियाखेड़ा सरपंच जितेन्द्र पाटीदार पिता पुरुषोत्तम पाटीदार उम्र 27 साल नि हरियाखेड़ा ने प्रति ट्रक 200 रुपए के हिसाब से कुल 40 हज़ार रिश्वत की माँग की। शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए ईओडब्ल्यू के डीएसपी अजय कैथवास के नेतृत्व में 10 सदस्यीय ट्रैप दल का गठन किया गया, जिसने आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को मौके पर आरोपी सरपंच को 20 हज़ार की रिश्वत लेते जावरा बस स्टैंड पर रंगे हाथों पकड़ा।
ट्रैप टीम में डीएसपी अजय कैथवास, डीएसपी अमित वट्टी निरीक्षक अनिल शुक्ला, निरीक्षक रीमा यादव, उपनिरीक्षक अर्जुन मालवीय, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, विशाल बादल, गौरव जोशी, चंद्रशेखर, मनोज, भरत मंडलोई शामिल रहे।