BREAKING NEWS
KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 5:42 pm
NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ नगर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर पराक्रम दिवस के निमित्त तिरंगा यात्रा निकाली, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ नगर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर पराक्रम दिवस के निमित्त तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 
नगर मंत्री उमेश नाथ योगी ने बताया कि अभाविप चित्तौड़ नगर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के पराक्रम दिवस के निमित्त भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसको विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भाजपा प्रदेश संयोजक श्रवण सिंह राव भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट रवि विराणी ओम शर्मा शैलेंद्र झवर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें नगर के सभी विद्यालयों व महाविद्यालय से छात्र छात्राओं ने 75 फिट के तिरंगे के साथ शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए सुभाष चौक पर खुले मंच पर समापन किया। खुला मंच कार्यक्रम में भाग संयोजक ने गणपत मेघवाल ने स्वागत भाषण दिया। जिला संयोजक विपुल सिंह राणावत ने विद्यार्थी परिषद से सभी को अवगत कराया ।प्रांत सहमंत्री कुलदीप सिंह शुवावत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर अपना उद्बोधन दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदिति कंवर भाटी ने चित्तौड़ (मेवाड़)के इतिहास को दर्शाते हुए कहा की मेवाड़ वीरों की भूमि है यहां से कई वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विभाग संयोजक कमल प्रजापत ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास से सभी का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का इतिहास काफी पुराना है देशव्यापी कई बड़े मुद्दों को विद्यार्थी परिषद द्वारा उठाया गया है। नगर मंत्री उमेश नाथ योगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री सीताराम केसरी प्रांत सोशल मीडिया संयोजक राजेश गायरी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संगीत चौहान भाग विस्तारक सौरभ राठौर भाग संयोजक नीलेश मेनारिया कॉलेज ईकाई अध्यक्ष सावन पटवा नगर सहमंत्री सुनिल गाड़ीलोहार सुंदर भांड मनोज धाकड भावना सरगरा कला मंच संयोजक सुमन जाट कॉलेज ईकाई सचिव धर्मेंद्र सुखवाल कॉलेज ईकाई उपाध्यक्ष शिवाय गुर्जर नरेश शर्मा योगेश अग्रवाल बबलू माली परी साहू रानू खंडेलवाल हंसराज खटीक प्रकाश गाडरी गोवर्धन योगी गोविंद छिपा लोकेंद्र सिंह राजावत दीपक रायका हर्षवर्धन सिंह किशन गोस्वामी एवं चित्तौड़ नगर के  सभी कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE