BREAKING NEWS
KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 5:43 pm
NEWS : फिट चित्तौड़ क्लब द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की जंयती मनाई, नेहरू गार्डन की साफ सफाई भी की, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा मशहूर नारे को देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर गुरुवार को फिट चित्तौड़‌ क्लब के सदस्यो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। क्लब सचिव मनोज पारीक ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जंयती पर सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर फिट चित्तौड़ क्लब के सदस्यो द्वारा मुर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण कर अंग्रेजों के सामने आजादी के जोश से भरे स्वतंत्र भारतीयों की फौज बनाकर अंग्रेजों के सामने खड़ा करने वाले एवं पहली बार अंडमान में स्वतंत्र भारत का झंडा पहली बार लहराकर भारत के एक हिस्से को आजाद घोषित करने वाले महान क्रांतिकारी सुभाष चन्द्र बोस की जंयती पर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर क्लब के संयोजक लोकेश त्रिपाठी, परमजीत सिंह वधवा, शेखर शर्मा, नंदकिशोर लौहार,शिव प्रकाश मंत्री, धीरज सुखवाल, चेतन गौड़, शुभम सुखवाल, योगेश सारस्वत, श्रवण जाट, अर्जुन सिंह, प्रदीप गौड़ आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व क्लब सदस्यों द्वारा नेहरू गार्डन में श्रमदान करते हुए साफ सफाई कर कुड़ा करकट एकत्रित कर उसे जलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE