नीमच। दिनांक 25.01.2025 (शनिवार) को 11 केव्ही अल्कोलाईड फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.01.2025 (शनिवार) को 11 केवी लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी अल्कालाइड फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 बजे से दोपः 02.00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केवी अल्कोलाईड फीडर बंद रहने से राजस्व कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेन्ज, बन 10, 11, 12, 13, 18, 19, 20, 38, 45, 46, लायन्स पार्क का क्षेत्र, विजय टॉकीज, दशहरा मैदान का क्षेत्र, भूतेश्वर मंदिर, सीआरपीएफ रोड़, 40 नंबर से पुस्तक बाजार, नगर पालिका, होण्डा शोरूम, वीर पार्क रोड़, राजमंदिर टॉकिज की दुकानें आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया व बढाया जा सकता है।