BREAKING NEWS
KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 10:59 am
BIG REPORT : जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडों से मारपीट, थाने में भी गालीगलौज कर पुलिस से की हुज्जतबाजी, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में दबंगों के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी एक बानगी जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां जमीनी विवाद के मामले को लेकर दो गुटों में हुए विवाद पर पुलिस की मौजूदगी में दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा। इतना ही नहीं थाने में गालीगलौज करते हुए हंगामा किया। पुलिस के साथ भी अभद्रता की। वहीं दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट करते हुए थाने में अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान आने के बाद शहडोल पुलिस मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक जमीनी मामले को लेकर हुए विवाद में एक गुट दूसरे गुट के लोगों को पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मारपीट का जब यह मामला सिंहपुर थाने पहुंचा, हद तो तब हो गई जब दोनों गुटों के लोगों ने थाने में खूब हंगामा मचाया। इतना ही नहीं पुलिस को भी खूब खरी खोटी सुनाते हुए थाने में आपस में गालीगलौज की। लोगों को थाने में ऐसा करने से मना करने की बजाय पुलिस निरीह बनी सब देखती सुनती रही। इस दौरान दोनों घटनाओं में मौजूद कुछ लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा।


बतादें कि, जमीनी मामले में स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने विवादित जमीन में निर्माण न कराने को लेकर हुए तिवारी और पांडेय परिवार के बीच मारपीट विवाद हो गया था। जिसका मामला थाने जा पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांचे जुट गई है।


इस पूरे मामले में शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि, सिंहपुर थाना क्षेत्र में जमीनी मामले को लेकर राजनीति दल के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। एक विवादस्पद भूमी में स्थगन के बाबजूद निर्माणकार्य को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिस पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। एक वायरल विडियो में गाली गलौच कर झुमा झपटी के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE